प्रवासी मजदूर के आश्रित को मिली 50 हजार की सहायता राशि
गिरडीह, मई 23 -- गावां, प्रतिनिधि। इंनौस के प्रखंड अध्यक्ष सह सांख पंसस अकलेश यादव की पहल पर प्रवासी मजदूर अशोक तुरी के परिजनों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई। जानकारी के अनुसार, सांख निवासी प्रवासी मजदूर अशोक तुरी की बीते दिनों मुंबई में मौत हो गई थी। घटना के बाद अकलेश यादव एवं स्थानीय मुखिया ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया था। अकलेश यादव ने बताया कि झारखंड सरकार द्वारा प्रवासी श्रमिकों की मौत पर पार्थिव शरीर को कार्यस्थल से घर लाने के लिए सहायता राशि दी जाती है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक राजकुमार यादव के सहयोग से पीड़ित परिवार के खाते में 50 हजार रुपये की राशि पहुंचाई जा सकी। उन्होंने कहा कि भाकपा माले और आरवाईए हमेशा गरीब, मजदूर, पीड़ित और शोषित वर्ग के साथ खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.