गिरडीह, फरवरी 15 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के शाखाबरा निवासी तैयब अंसारी की मौत गुरुवार को वर्धमान में हो गयी। वह वर्धमान में राजमिस्त्री का काम करते थे। गुरुवार को वह वर्धमान में काम कर रहे थे तभी संटिंग से वह नीचे गिर गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया परंतु डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। जिसके बाद परिजनों ने एंबुलेंस की सहायता से शुक्रवार को शव को उनके पैतृक गांव शाखाबरा लाया एवं शाम को ही मिट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार मृतक को तीन बेटी एवं एक बेटा है। घटना से पूरे परिवार में मातम है। मृतक इकलौता कमानेवाला सदस्य था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...