पलामू, मार्च 2 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि । उंटारी थाना क्षेत्र के भदुमा गांव निवासी 28 वर्षीय प्रवासी मजदूर सत्यम दीक्षित की रविवार को गुजरात की एक निजी कंपनी में कार्य के दौरान मौत हो गई है। इस दु:खद खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। होली की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। होली की तैयारी की चर्चा छोड़ गांव के लोग जगह जगह पर जमा होकर अब केवल इस घटना की चर्चा कर रहे हैं। सत्यम दीक्षित करीब डेढ़ माह पहले ही कमाने के लिए घर से बाहर गुजरात गए थे। परिवार और गांव वालों को उम्मीद थी कि होली पर वे घर लौटेंगे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। रविवार को काम के दौरान हुई घटना में उनकी असामयिक मृत्यु हो गई। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक मृतक का शव देर रात सड़क मार्ग से गांव (भदुमा) के लिए रवाना कर दिया गया ...