देवरिया, मई 6 -- खुखुन्दू, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के करौंदी गांव निवासी प्रवासी मजदूर मनोज कुमार चौहान (51) की सऊदी अरब में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी। घटना के 13 दिन बाद उनका शव मंगलवार को चार बजे के करीब गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। थाना क्षेत्र के करौंदी गांव के रहने वाले मनोज कुमार चौहान जुलाई 2025 में रोजगार के सिलसिले में सऊदी अरब गए थे। वह वहां जामी स्थित एक स्टील कंपनी में कार्यरत थे। तेरह दिन पूर्व अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। उनके साथ कार्य करने वाले सहकर्मी मनोज को तत्काल एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गई थी। विदेश से शव गांव लाने के लिए परिजन प्रशासन से मांग की थीं। जहां मौत के तेरह दिन ...