गिरडीह, मार्च 19 -- सियाटांड़, प्रतिनिधि। नवडीहा ओपी क्षेत्र के प्रवासी मजदूर जिनका पांच दिन पूर्व दिल्ली में निधन हो गया था, का शव गुरुवार को पैतृक आवास गरडीह पहुंचा। बताते चलें कि मृतक का नाम साहिल सिंह, 25 वर्ष था पिछले 3 वर्षों से दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहा था।इसके पिता पप्पू सिंह उर्फ मनोज सिंह का भी 4 वर्ष पूर्व निधन हो गया था। इसकी दो बहनें हैं जिसकी शादी हो चुकी है। भाई में वह अकेला था। उनकी शादी भी नहीं हुई थी। उनके निधन से उनका वंशवृक्ष अब समाप्त हो गया। उनके असमय निधन से परिजनों पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक का पार्थिव शरीर जैसे ही गांव पहुंचा पूरा गांव गमगीन माहौल में तब्दील हो गया। निधन की खबर सुनकर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह पहुंचे और मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए सांत्वना द...