पलामू, सितम्बर 14 -- नीलांबर-पीतांबरपुर। लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के ढेला गांव निवासी प्रवासी मजदूर सतीश राम उर्फ पप्पू राम का शव रविवार को गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सतीश राम मजदूरी के लिए गुजरात के सूरत गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव गांव लाने में पांकी विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता, निजी सचिव सरोज चटर्जी और मुखिया पति वीरेंद्र राम चंद्रवंशी ने प्रयास किया। शव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। इसके बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। विधायक समेत जनप्रतिनिधियों ने परिजनों को ढांढस बंधाया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...