गिरडीह, मई 8 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के खसलोडीह किसगो गांव निवासी मोहम्मद नासिर अंसारी का पुत्र प्रवासी श्रमिक आलम अंसारी 26 वर्ष की मौत आंध्रप्रदेश के राजनसेट्टा में हो गई। जिसका शव गुरूवार को गांव पहुंचा। शव गांव पहुंचते ही परिवार के सदस्यों में मातम पसर गया। इस संबंध में पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि आलम रोजगार के लिए आठ माह पूर्व आंध्रप्रदेश गया था। जहां सोमवार (04 मई) को उसकी मौत हो जाने की सूचना मिली। गुरूवार सुबह में मृतक का शव गांव पहुंचते हीं माहौल गमगीन हो गया। गुरूवार को उसके चचेरे भाई रहमान ने बताया कि आलम अपने परिवार का एक मात्र कमाऊ सदस्य था। यह भी पढ़ें- अजराड़ा के युवक की सऊदी में सड़क हादसे में मौत, मचा कोहराम उसकी बहन की शादी होनेवाली है। बहन की शादी में वह गांव आनेवाला था। इसी बीच सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई...