प्रवासी मजदूरों के अधिकार और सुरक्षा पर माइग्रेंट वर्कर यूनियन की बैठक
दुमका, जून 7 -- दुमका, प्रतिनिधि। इंटर स्टेट माइग्रेंट वर्कर यूनियन के मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष एम.डी. जाकिर अंसारी ने की। बैठक में झारखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों में कार्यरत प्रवासी मजदूरों, स्थानीय मजदूरों, निर्माण श्रमिकों, असंगठित क्षेत्र के कामगारों एवं यूनियन पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में प्रवासी एवं स्थानीय मजदूरों की वर्तमान स्थिति, उनके अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा, कार्यस्थल पर सुरक्षा, न्यूनतम मजदूरी, दुर्घटना एवं मृत्यु मुआवजा, श्रमिकों के शोषण, बिचौलियों की भूमिका तथा श्रमिक कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.