दुमका, मई 13 -- जामा, प्रतिनिधि। प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा, सहायता एवं उनकी स्थिति की निगरानी को लेकर झारखंड मजदूर कल्याण संघ यूनियन दुमका ने महत्वपूर्ण पहल की है। संघ की ओर से बीआरओ प्रभारी अकरम अंसारी एवं मो० गुलजार अंसारी को प्रवासी मजदूरों की देखरेख और सहायता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संघ के अनुसार दोनों प्रतिनिधि लद्दाख, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मिजोरम समेत अन्य राज्यों में जाकर वहां कार्यरत प्रवासी मजदूरों की स्थिति की जानकारी लेंगे तथा जरूरत पड़ने पर उन्हें सहायता उपलब्ध कराएंगे। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि कई स्थानों पर गरीब मजदूरों को बहला-फुसलाकर बाहर ले जाया जाता है और उनका शोषण किया जाता है। यह भी पढ़ें- डीसी व एसपी ने किया अंतरराज्यीय चेकपोस्ट का निरीक्षण ऐसे मामलों पर नजर रखने, मजदूरों...