प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा के लिए सरकार गुजरात भेजे प्रतिनिधिमंडल: भाकपा माले
रांची, अक्टूबर 24 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाकपा माले ने राज्य सरकार से मांग की है कि गुजरात में प्रवासी मजदूरों की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए वह अविलंब अपना प्रतिनिधिमंडल वहां भेजे। पार्टी के प्रदेश सचिव मनोज भक्त ने शनिवार को प्रेस बयान जारी कर कहा है कि गुजरात में हालात चिंताजनक रूप से गंभीर होते जा रहे हैं। झारखंड समेत अन्य राज्यों के बड़ी संख्या में मजदूर इसकी चपेट में हैं और दयनीय परिस्थितियों में लौटने को मजबूर हो रहे हैं। राज्य सरकार को पहल करते हुए मजदूरों के हित में केंद्र और गुजरात सरकार से वार्ता करनी चाहिए। साथ ही रोजगार छिन जाने की स्थिति में गुजरात तथा गृह राज्य झारखंड में मजदूरों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि स्थिति का जायजा लेने के लिए पूर्व विधायक एवं भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य विनोद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.