पटना, फरवरी 5 -- राज्यसभा सांसद डॉ. भीम सिंह ने कहा है कि प्रवासी भारतीय देश की अमूल्य पूंजी हैं और उनके हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने प्रवासी भारतीयों के लिए कांसुलर सेवाओं को मजबूत किए जाने को सकारात्मक कदम बताया। डॉ. सिंह के प्रश्न पर विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को संसद में प्रवासी भारतीयों विशेषकर खाड़ी देशों में कार्यरत बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के श्रमिकों के लिए कांसुलर सेवाओं को सुलभ और प्रभावी बनाने को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी। विदेश राज्य मंत्री श्री कीर्तिवर्धन सिंह ने बताया कि विदेशों में रहने वाले भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षा और कल्याण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि विदेशों में स्थित भारतीय मिशन और केंद्र वॉक-इन सुविधा, ईमेल, सोशल मीडिया, 24 घंटे आपातकालीन हेल्पलाइन,...