भदोही, मई 25 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर सूरत से आए दंपति के लाखों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया गया। मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। बरजी कला गांव निवासी अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि वह गुजरात के जिला सूरत में रहते हैं। पत्नी के साथ ट्रेन से घर आ रहे थे। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर उधना-दानापुर में उतरे।छह मई की सुबह साढ़े पांच बजे उधना-दानापुर स्टेशन पर उतरने के बाद अज्ञात लोगों ने धक्का मार दिया। उसके बाद ट्राली बैग में रखे गहने जिसमें 65 ग्राम का मंगलसूत्र, 28 ग्राम का कंगन, 3.15 ग्राम का झुमका, डायमंड रिंग समेत लाखों के आभूषण को चोरी कर लिया। मामले की जानकारी घर जाने के बाद हुई। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ...