मुजफ्फरपुर, अप्रैल 4 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। 'क्या कहें। हमलोगों पर दोहरी मार पड़ रही है। किल्लत के कारण रसोई गैस काफी महंगी मिल रही थी। परेशानी ज्यादा बढ़ी तो घर लौटने का मन बनाया। लेकिन, जब रेल टिकट लेने गये तो बिचौलिये ने भी एक टिकट पर 300 रुपये अधिक वसूल लिया।' शुक्रवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन के प्लेटफार्म एक पर वैशाली एक्सप्रेस से उतरे साहेबगंज के माधोपुर निवासी सुखदेव पंडित, सुरेश पंडित और सुंदेश्वर पंडित ने अपनी पीड़ा बताई। कहा कि वे दिल्ली के पश्चिम विहार में गार्ड की नौकरी करते थे। तीन भाई और दो भतीजा साथ में रहते थे। लेकिन, गैस संकट ने दिल्ली छोड़ने पर मजबूर कर दिया। ब्लैक में गैस 400-500 प्रति किलोग्राम मिल रही थी। रोज की कमाई सात सौ रुपये थी। ऐसे में क्या खाते और क्या बचाते। कहां से रूम किराया देते। इसलिए नौकरी छोड़कर घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.