सीवान, मार्च 28 -- सीवान। जिले में फिलहाल गैस सिलेंडर की कमी या काम छूटने के कारण प्रवासियों के बड़े पैमाने पर लौटने की आधिकारिक सूचना नहीं है। हालांकि, महानगरों में बदलते आर्थिक समीकरणों और गैस की कीमतों को देखते हुए प्रवासियों में चिंता साफ झलक रही है। कई कामगार अपने परिजनों से संपर्क कर भविष्य की प्लानिंग और घर वापसी पर विचार कर रहे हैं। जमीनी स्तर पर पड़ताल में यह बात सामने आई है कि संभावित वापसी को लेकर स्थानीय प्रशासन की ओर से अभी तक कोई विशेष तैयारी या सहायता केंद्र नहीं बनाए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...