मुंगेर, नवम्बर 17 -- जमालपुर। निज प्रतिनिधि दिल्ली, मुम्बई और कोलकाता जैसे महानगरों में काम करने वाले बिहार के प्रवासियों का लौटना जारी है। रविवार को भी आनंदविहार जाने वाली भागलपुर आनंदविहार विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन में भारी भीड़ रही। हर एक कोच में यात्री पहले से जमे दिखे। वहीं ट्रेन के कोच में प्रवेश को लेकर यात्री मारामारी करते दिखे। रोज की तरह ट्रेन नंबर 12367 अप विक्रमशिला एक्सप्रेस जमालपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर आयी। ट्रेन रुकते ही प्रवासी और यात्री ट्रेन की कोच की ओर लपक चले। पायदान पर अत्याधिक भीड़ के कारण प्रवेश करना मुश्किल हो रहा था। हालांकि आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव नयन और सब इंस्पेक्टर जेआर मीणा ने कमान संभाली और बारी बारी कर यात्रियों को प्रवेश कराया गया। सबसे ज्यादा मारामारी जनरल और स्लीपर कोच में रही। एक्सप्रेस सहि...