गंगापार, मई 27 -- शासन के विशेष अभियान के तहत मंगलवार की देर रात तक प्रवर्तन दल की टीम ने मेजारोड बाजार के चौराहे पर वाहनों की चेंकिग की, जिसमें कागजात सही न पाए जाने पर दो ट्रकों का चालन काटा गया, जबकि एक ऑटो चालक शराब के नशे में धुत होकर सड़क पर फर्राटा भर रहा था, उसका चालन भी काट दिया गया। रात दस बजे से लेकर दो बजे तक हुई इस कार्रवाई से सड़कों पर मनमानी ढंग से चलने वाले वाहन चालक सतर्क हो गए, जानकारी पाते ही वह अपना रास्ता बदल कर दूसरे रास्ते से गन्तव्य स्थान को निकल लिए।मेजा के भटौती, कोहड़ार सहित विभिन्न पठारी इलाके में व्यापक पैमाने पर क्रसर प्लांट स्थापित हैं, जहां भारी अनियमितता है, विभागीय अधिकारी जब भी चेंकिग को आते हैं, दिखावें के तौर पर कुछ कार्रवाई कर लौट जाते हैं। नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर इस वि...