प्रवर्तन को सशक्त बनाने की तैयारी, 50 जूनियर इंजीनियरों की होगी भर्ती
लखनऊ, जून 27 -- लखनऊ विकास प्राधिकरण शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई को और मजबूत करने के लिए मैन पावर बढ़ाएगा। इसके लिए आउटसोर्सिंग के माध्यम से 50 जूनियर इंजीनियरों की भर्ती की जाएगी। जिन्हें प्रवर्तन के सातों जोन में आवश्यकता अनुसार तैनात किया जाएगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक करके इस सम्बंध में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये हैं। उपाध्यक्ष ने बताया कि लखनऊ में तेजी से हो रहे विकास कार्यों से शहर और आबादी का दायरा बढ़ रहा है। ऐसे में निर्माण कार्यों की निगरानी और अवैध निर्माणों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने के लिए प्रवर्तन तंत्र को मजबूत करने की आवश्यकता है। इसके लिए समस्त प्रवर्तन जोन में पर्याप्त तकनीकी मानव संसाधन उपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि वर्तमान व्यवस्था को और अधिक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.