फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 23 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।परिवहन विभाग की ओर से सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया । इसमें ओवरलोड ट्रक और डग्गामार बस को सीज किया गया। मानक विहीन नंबर प्लेट और बिना रिफलेक्टिव टेप वाले वाहनों पर कार्रवाई की गयी। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत, यातायात प्रभारी सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। दो ओवरलोड ट्रकों को पकड़कर सीज किया गया है। उन पर 52 हजार का जुर्माना किया गया। इसके अलावा एक डग्गामार बस को भी सीज किया गया। इस पर 31 हजार का जुर्माना लगाया गया। जांच में पाया गया कि बस जयपुर से शाहजहांपुर और बरेली तक यात्रियों का अवैध परिवहन कर रही थी। यह भी पढ़ें- विशेष चेकिंग अभियान में 78 वाहनों के चालान, दो ओवरलोड वाहन सीज प्रवर्तन कार्रवाई में बिना नंबर प्लेट, अस्पष्ट नंबर प्लेट वाले कुल 26 वाहनो का चालान किया गया...