प्रवर्तन अधिकारी ने दो ओवरलोड ट्रैक्टर समेत पांच वाहन पकड़े
उरई, मई 23 -- जालौन। संवाददाता अलग अलग क्षेत्रों में परिवहन अधिकारी द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान तीन स्लीपर बसों के चालान किए गए हैं । साथ ही दो ओवरलोड ट्रैक्टर, दो लोडर पकड़े गए हैं, जिनको कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।प्रवर्तन अधिकारी विनय कुमार पांडेय ने शनिवार को उरई औरैया मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान उन्होंने दो ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली सीमेंट व इंटरलॉकिंग से भरी हुई पकड़ लीं। पकड़े गए ट्रैक्टर चालकों से ट्रैक्टर के रजिस्ट्रेशन, बीमा, व्यापारिक प्रयोग की अनुमति जैसे आवश्यक कागजात मांगे तो चालक नहीं दिखा पाए। इसी दौरान दो लोडर भी पकड़े गए। लोडर चालक उसमें भरे सामान के आवश्यक कागजात नहीं दिखा सके। यह भी पढ़ें- पांच ट्रेलर सीज जिसके बाद पकड़े गए लोडर व ट्रॉली सहित ट्रैक्टर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिए गए। चेकिंग के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.