पलामू, जनवरी 2 -- मेदिनीनगर। पलामू के हाई स्कूलों से रिटायर हुए शिक्षकों को प्रवरण वेतनमान नहीं मिलने से आक्रोश व्याप्त है। शुक्रवार को लंबित प्रवरण वेतनमान को लेकर अवकाश प्राप्त शिक्षकों की एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश उपाध्यक्ष सह राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक व्यास सिंह के नेतृत्व में जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में पहुंचे। परंतु जिला शिक्षा पदाधिकारी पलामू को कार्यालय में उपस्थित नहीं होने के कारण संबंधित लिपिक से मुलाकात की। वर्ष 2023 में नियुक्त शिक्षक को के सेवा संपुष्टि जल्द से जल्द करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...