भागलपुर, मई 3 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता नगर परिषद क्षेत्र के जयनगर भगवती स्थान में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रीधाम वृंदावन से पधारीं कथा वाचिका प्रीति किशोरी बाल लीला, गोवर्धन पूजा की कथा विस्तार से सुनाई। कथा के दौरान भक्ति संगीत की प्रस्तुति के दौरान श्रोता भक्ति से ओत-प्रोत हो झूमते रहे। इस दौरान राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी निकाली गई। प्रवचन सुनने की यहां भीड़ देखी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...