हल्द्वानी, जुलाई 6 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा प्रवक्ता संवर्ग समूह 'ग' की परीक्षा रविवार को शहर के पांच केंद्रों पर आयोजित हुई। परीक्षा के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा और सुचारू संचालन के कड़े इंतजाम किए गए थे। अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल ने बताया कि हल्द्वानी शहर के पांच परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। पहली पाली में (सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक) 2,891 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1,720 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं, 1,171 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली (अपराह्न 2 से 5 बजे तक) में भी पंजीकृत 2,891 अभ्यर्थियों में से 1,704 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1,187 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...