प्रवक्ता भर्ती मेंस में हिंदी में बाढ़ आपदा पर पूछा निबंध
प्रयागराज, अगस्त 30 -- राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता भर्ती की मुख्य परीक्षा रविवार से प्रयागराज और लखनऊ के विभिन्न केंद्रों पर शुरू हुई। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को 9:30 से 11:30 बजे तक प्रथम प्रश्नपत्र-सामान्य हिंदी एवं निबंध, जबकि दूसरी पाली में 2:30 से 05:30 बजे तक वैकल्पिक विषय की परीक्षा कराई गई। पहले दिन प्रयागराज के 28 केंद्रों पर 11808 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। प्रथम प्रश्नपत्र में एक हजार शब्दों का निबंध पूछा गया था। अभ्यर्थियों को 'साहित्य और लोक संस्कृति', 'जैविक खेती: संभावना और संकट', 'डिजिटल संस्कृति का अंधेरा: साइबर अपराध', 'बाढ़ आपदा: कारण और निदान', 'विकास के बढ़ते चरण और पर्यावरण' और 'नए भारत के निर्माण में राष्ट्रीय शिक्षा नीति की भूमिका' पर निबंध लिखना था।'अक्ल पर पत्थर पड़ना', 'एक तो करेला दूसरा नीम चढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.