सहारनपुर, जून 15 -- सहारनपुर। राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता भर्ती के लिए रविवार को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति उम्मीद से काफी कम रही। जनपद के 21 परीक्षा केंद्रों पर पंजीकृत 9,207 अभ्यर्थियों में से केवल 3,142 परीक्षार्थी ही परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 6,065 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। कुल उपस्थिति 34.13 प्रतिशत और अनुपस्थिति 65.87 प्रतिशत दर्ज की गई। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। अभ्यर्थियों की जांच और प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत पूरी कराई गई। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक एक पाली में संपन्न हुई। केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा और परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में पूरी कराई गई उपस्थिति के आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे अधिक 190 अभ्यर्थी जेवी जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज, गिल कॉलोनी मे...