बागपत, जून 14 -- बागपत। जिलेभर के नौ केंद्रों पर रविवार को राजकीय विद्यालयों के प्रवक्ताओं की भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभ्यर्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया। पंजीकृत 3853 अभ्यर्थियों में से 2336 अनुपस्थित रहे है। परीक्षा के दौरान अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण किया। राजकीय विद्यालय में प्रवक्ताओं की भर्ती परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच संपन्न कराई गई। नौ केंद्रों पर 3853 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए थे, जिसमें से 1517 उपस्थित हुए। वहीं परीक्षा से 2336 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई, इसके बाद ही उन्हें कक्ष में प्रवेश करने दिया गया। इस बीच अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक से लेकर रेटिना तक स्कैन किया गया। अभ्यर्थियों के आधार की भी जांच की गई। किसी भी अभ्यर्थी को इलेक्ट्र...