प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कल, बनाए सात परीक्षा केन्द्र
गौरीगंज, जून 12 -- अमेठी। संवाददाता आगामी 14 जून को आयोजित होने वाली प्रवक्ता भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिसके क्रम में शुक्रवार को डीएम संजय चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।बैठक में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। डीएम ने बताया कि जनपद के कुल 7 परीक्षा केंद्रों पर यह भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसमें लगभग 2791 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिलाधिकारी ने सभी जिम्मेदार अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से कराई जाए। यह भी पढ़ें- प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कल, बनाए गए सात परीक्षा केन्द्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.