प्रयागराज, जुलाई 25 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता भर्ती 2025 की प्रारंभिक परीक्षा के चार और विषयों का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया। 14 जून को आयोजित 13 विषयों की प्रारंभिक परीक्षा में से रसायन विज्ञान, गणित, अंग्रेजी व इतिहास का परिणाम वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। आयोग के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी के अनुसार निर्धारित न्यूनतम दक्षता मानक अंक प्राप्त नहीं करने के कारण कतिपय श्रेणियों में निर्धारित संख्या से कम अभ्यर्थी उपलब्ध पाए गए हैं। रसायन विज्ञान विषय में पंजीकृत 23702 अभ्यर्थियों में से 9938, गणित में 39781 अभ्यर्थियों में से 15387, अंग्रेजी में 42866 अभ्यर्थियों में से 16683 जबकि इतिहास में 35862 अभ्यर्थियों में से 14184 प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- प्रवक्ता भर्ती...