प्रयागराज, मई 14 -- प्रयागराज, संवाददाता। गोविंदुपर कॉलोनी निवासी एक महिला ने प्रवक्ता बनवाने के नाम पर सात लाख रुपयों की ठगी और रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसकी तहरीर पर कर्नलगंज थाने में एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। गोविंदपुर निवासी रंजना चतुर्वेदी की तहरीर के मुताबिक वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती हैं। उनके पति पंकज कुमार पांडेय के परिचित राकेश सक्सेना निवासी भोपाल और महेंद्र सिंह सैनी निवासी बिजनौर ने बड़े अधिकारियों और मंत्रियों से करीबी संबंध होने की बात कही। दोनों ने प्रमुख सचिव से मिलवाने और नियुक्ति कराने का झांसा देकर सात लाख रुपये खर्च होने की बात कही। आरोप है कि उन्होंने 26 मई को आरटीजीएस के माध्यम से चार लाख रुपये राकेश सक्सेना और तीन लाख रुपये महेंद...