प्रयागराज, दिसम्बर 1 -- उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा-2025 के तहत राजकीय पॉलीटेक्निक में प्रवक्ता के 513 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगलवार से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर शुरू होंगे। ऑनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने एवं ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि दो जनवरी 2026 है। ऑनलाइन प्रस्तुत आवेदन में सुधार/संशोधन और शुल्क समाधान की अंतिम तिथि नौ जनवरी है। आयोग के सचिव अशोक कुमार ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि विस्तृत विज्ञापन देखने के बाद एवं अर्ह होने की स्थिति में ही आवेदन करें। परीक्षा का विस्तृत विज्ञापन मंगलवार से आयोग की वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध रहेगा जिसमें ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया, शुल्क जमा करने की प्रक्रिया, परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम, जाति प्रमाण पत्रों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.