मुरादाबाद, मई 9 -- शहर के 18 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार से प्रवक्ता परीक्षा का शुभारंभ हो गया। परीक्षा का आयोजन शनिवार और रविवार को दो-दो पालियों में कराया जा रहा है। शनिवार को पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में पांच हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया।परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों की पेपर को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को आसान बताया, जबकि कई ने इसे कठिन और लंबा बताया। यह भी पढ़ें- जिले के चौदह केंद्रों पर हुई प्रवक्ता (पीजीटी) की परीक्षा जीव विज्ञान विषय के अभ्य...