हल्द्वानी, जुलाई 26 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग) परीक्षा के लिए हल्द्वानी और हरिद्वार में 9-9 केंद्र बनाए गए थे। आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडे ने बताया कि परीक्षा की दोनों पालियों के लिए 8,739 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से पहली पाली में 5,214 और दूसरी पाली में 5,207 परीक्षार्थी शामिल हुए। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक संचालित की गई। सभी केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतज़ाम किए गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...