पिथौरागढ़, अप्रैल 24 -- संतोष, पिथौरागढ़। पीएमश्री एसडीएस जीआईसी पिथौरागढ़ में तैनात हिन्दी प्रवक्ता नवीन चंद्र जोशी व अंग्रेजी प्रवक्ता हरिमोहन पाण्डेय को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई। एसडीएस में आयोजित कार्यक्रम में प्रवक्ता नवीन की 40 सालों की सेवा की सराहना की गई। शारीरिक अक्षमता के बावजूद राज्य स्तरीय पुरस्कार हासिल करने व प्रभावी मंच संचालन, अनुशासन प्रियता, बोर्ड परीक्षाफल को शत प्रतिशत और अच्छे अंकों से उत्तीर्ण करवाने की लगन सहित अन्य कार्यों की सराहना की। प्रवक्ता हरिमोहन के सेवाकाल की भी सराहना की गई। छात्र-छात्राओं व एनसीसी कैडेट्स ने ढोल दमाऊ बजाकर दोनों प्रवक्ताओं को भावभीनी विदाई दी। इस दौरान नवीन की पत्नी उमा जोशी व बेटी गीतिका जोशी,हरिमोहन की पत्नी रमा पाण्डेय व रक्षित पाण्डेय शामिल रहे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य बहादुर स...