रुडकी, मई 18 -- कलियर। हिमालय ट्रस्ट की ओर से नई दिल्ली के साहित्य अकादमी सभागार में शिक्षा सदन इंटर कॉलेज महेवड़ कलां की हिंदी प्रवक्ता डॉ. मेनका त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। उन्होंने रविवारीय कहानी वार्ता में प्रभावशाली वक्तव्य दिया। उन्होंने नौ देशों की यात्राएं कर भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार किया। प्रधानाचार्य प्रदीप त्यागी, प्रबंधक प्रभात मोहन सैनी, हर्ष सैनी, उमेश कुमार, प्रियंका शर्मा, सविता, अनीता, ऋतु अग्रवाल, स्वर्णलता, मंजू, रुपेश कुमार, धर्मवीर ने उन्हें बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...