गंगापार, अप्रैल 4 -- मोतीलाल नेहरू इंटर कॉलेज में शनिवार को सेवानिवृत्त हुए इतिहास के प्रवक्ता संतोष कुमार शुक्ल का विदाई समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि प्रबंधक व ब्लॉक प्रमुख संघ प्रयागराज के जिला अध्यक्ष इंद्रनाथ मिश्रा ने उन्हें अनुशासनप्रिय, विद्वान व कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक बताते हुए कहा कि उन्होंने 62 वर्ष की सेवा पूर्ण कर सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्ति ली है और भविष्य में भी मार्गदर्शन देते रहें। संचालन अनुज कुमार पांडे ने किया। इस अवसर पर बबिता, अविनाश द्विवेदी, सीता देवी, आशीष त्रिपाठी, रवि प्रकाश पांडे आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...