प्रयागराज, जून 18 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता (पुरुष/महिला) भर्ती-2025 के 13 विषयों और सामान्य अध्ययन की प्रारंभिक परीक्षा की उत्तरकुंजी गुरुवार को जारी कर दी। परीक्षा नियंत्रक हर्षदेव पांडेय ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि यदि प्रश्न या उत्तर के संबंध में कोई आपत्ति है तो 23 जून की शाम पांच बजे तक डाक से या स्वयं उपस्थित होकर आयोग में दर्ज कर सकते हैं। लोक सेवा आयोग ने हिंदी, संस्कृ़त, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, भौतिक विज्ञान, उर्दू, गणित, समाजशास्त्र, जीव विज्ञान, अंग्रेजी, नागरिक शास्त्र एवं रसायन विज्ञान विषयों की प्रारंभिक परीक्षा 14 जून को 67 जिलों के 891 केंद्रों पर कराई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...