अंबेडकर नगर, जून 28 -- टांडा, संवाददाता। करीब सात वर्ष पूर्व टांडा मुबारकपुर मार्ग पर चिंतौरा के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में होबर्ट त्रिलोकनाथ इंटर कॉलेज के प्रवक्ता दलीलुल्लाह चौधरी की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी और बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। सात वर्षों तक चले कानूनी संघर्ष के बाद अब मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अयोध्या ने मृतक के आश्रितों के पक्ष में फैसला सुनाते हुए आईसीआईसीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को 99 लाख 21 हजार 504 रुपए का प्रतिकर 20 जुलाई 2019 से सात प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज समेत अदा करने का आदेश दिया है। न्यायालय ने अपने निर्णय में स्पष्ट कहा कि प्रतिकर राशि का भुगतान मय ब्याज बीमा कंपनी द्वारा किया जाएगा तथा प्रतिकर याचिका आंशिक रूप से स्वीकार किए जाने योग्य है।

दुखों का पहाड़ सात वर्ष पहले हुए इस हादसे में दल...