प्रयागराज, मार्च 8 -- प्रयागराज मुख्य संवाददाता राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता भर्ती के लिए सबसे अधिक मारामारी इतिहास और समाजशास्त्र विषयों में है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को राजकीय विद्यालयों के लिए 13 विषयों में प्रवक्ता के 1471 पदों समेत प्रवक्ता स्पर्श दृष्टिबाधित राजकीय इंटर कॉलेज/समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय में 43 और प्राध्यापक उत्तर प्रदेश जेल प्रशिक्षण विद्यालय (अध्यापक वर्ग) सेवा में दो कुल 1516 पदों के लिए कुल 383002 ऑनलाइन आवेदन मिले हैं। इतिहास के 78 पदों के लिए 35864 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस प्रकार इतिहास के एक पद पर औसतन 460 दावेदार मैदान में हैं।समाजशास्त्र के 73 पदों के लिए 31119 आवेदन मिले हैं। इसमें एक पद पर 426 अभ्यर्थी रेस में हैं। भूगोल के 64 पदों पर 23953 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। साफ है कि इसमें ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.