पीलीभीत, अप्रैल 25 -- पीलीभीत। उपाधि महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग की ओर से प्रवेश उत्सव आयोजन में प्रवक्ताओं को वाणिज्य गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया। प्रवेश उत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित करना है। शहर के विभिन्न इंटर कॉलेजों के प्रतिष्ठित प्रवक्ताओं को आमंत्रित किया गया। दीप प्रज्ज्वलन के बाद वाणिज्य विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर कौशल कुमार एवं डॉ. गजेंद्र कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। सम्मानित अतिथियों में केंद्रीय विद्यालय के वाणिज्य प्रवक्ता शलभ अग्रवाल, एसएन इंटर कॉलेज के डॉ. तस्लीम हसन खान, बेनहर पब्लिक स्कूल के सुलभ आनंद, ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल के संजीव श्रीवास्तव, स्प्रिंगडल कॉलेज के ऋषि जायसवाल तथा चिरौंजी लाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के तनु अग्निहोत्री शामिल रहे। यह भी पढ़ें- कुंदरकी में स्कूल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.