रांची, मई 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड कांग्रेस में प्रवक्ताओं की नई सूची जारी होने के बाद से विवाद कम नहीं हो रहा है। चुने गये 23 प्रवक्ताओं में मात्र छह के ही टैलेंट हंट से चुनकर आने की बात सामने आ रही है। मामला आलाकमान तक पहुंच चुका है। ऐसे में आशंका जतायी जा रही है कि जल्द ही आलाकमान प्रदेश नेतृत्व से स्पष्टीकरण पूछ सकता है। इसके साथ ही, उन्हें दिल्ली भी बुलाया जा सकता है। पार्टी इस मामले को गंभीरता से ले रही है और प्रदेश नेतृत्व में भी बदलाव कर सकती है। हालांकि, अगले महीने झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व में बदलाव नहीं हो सकता है, लेकिन आने वाले दिनों में इस पर कार्रवाई हो सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...