लखनऊ, अप्रैल 15 -- UP News: समाज कल्याण विभाग के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में 100 प्रवक्ताओं को गलत ढंग से प्रधानाचार्य के पद पर पदोन्नति दिए जाने के मामले में जांच तेज हो गई है। अब उच्चाधिकारियों से जवाब तलब किया जाएगा। चार आईएएस अधिकारियों से पूछताछ होगी। चार अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के लिए पत्र भी भेज दिया गया है। वहीं, एक लंबे समय तक ड्यूटी से गायब रहे आईएएस अधिकारी समीर वर्मा के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। समाज कल्याण विभाग का मामला वर्ष 2024 का है ऐसे में नियुक्ति विभाग उच्च स्तर से सहमति मिलने के बाद अब इस मामले में समाज कल्याण विभाग के तत्कालीन प्रमुख सचिव, सचिव और विशेष सचिव का लिखित में पक्ष लेगा। इसके अलावा सचिवालय प्रशासन विभाग के चार अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए ...