प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, सामग्री बरामद
अंबेडकर नगर, अगस्त 3 -- इंदईपुर, संवाददाता। बसखारी थाना क्षेत्र के पटना मुबारकपुर से बसखारी व अकबरपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के मामले में एक वर्ष से फरार चल रहे कथित पादरी और उसके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। अकबरपुर पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों के पास से धार्मिक साहित्य, बही-खाते, सदस्यता रजिस्टर, उपस्थिति रजिस्टर समेत बड़ी मात्रा में दस्तावेज और अन्य सामग्री बरामद की गई है। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर स्थित बिलीवर्स चर्च इंडिया के पादरी प्रमोद कुमार निवासी मकोईयां बसखारी पर कथित रूप से प्रत्येक रविवार को महिलाओं को चर्च में एकत्र कर प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया गया था। मामले में तत्कालीन उपनिरीक्षक अशरफ अली ने बीते व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.