गंगापार, फरवरी 3 -- मऊआइमा, संवाददाता। आदर्श ग्राम्य इंटर कॉलेज चकश्याम किरांव में कक्षा 12 के विज्ञान वर्ग, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान की प्रतियोगात्मक परीक्षा विद्यालय प्रांगण में चार से नौ फरवरी तक सम्पन्न होगी। केंद्र व्यवस्थापक एवं प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार पटेल के मुताबिक प्रत्येक परीक्षार्थी की उपस्थिति अनिवार्य है। यदि कोई परीक्षार्थी इन तिथियों को अनुपस्थित होता है या किसी की परीक्षा छूटती है तो उसके लिए परीक्षार्थी स्वयं जिम्मेदार होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...