मिर्जापुर, अप्रैल 1 -- मिर्जापुर। जनपद के कई माध्यमिक विद्यालयों ने इंटर के छात्रों के प्रयोगात्मक परीक्षा का प्राप्तांक अभी तक यूपी बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है। इससे छात्रों का परीक्षा परिणाम प्रभावित होने की संभावना है। जिला विद्यालय निरीक्षक माया राम ने प्राप्तांक अपलोड न करने वाले विद्यालयों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। डीआईओएस ने बतायाकि प्रायोगिक परीक्षा के अंक बाह्य परीक्षकों ने अपलोड कर दिया है,लेकिन तीन फरवरी तक विस्तारित अंतिम तिथि समाप्त होने के बावजूद जिले के कई विद्यालयों ने प्रैक्टिल परीक्षा का प्राप्तांक अपलोड नहीं किया। नोटिस का संतोषजनक जवान न मिलने पर संबंधित विद्यालयों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...