समस्तीपुर, अगस्त 8 -- पूसा। पूर्वी भारत के कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने की दिशा में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि,पूसा ने बड़ा कदम उठाया है। विवि की दो दिवसीय विशेष शोध परिषद की बैठक में करीब 50 उच्च-प्रभाव वाली तकनीक आधारित कृषि शोध परियोजनाओं को विवि से वित्त पोषण की मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रिमोट सेंसिंग, ड्रोन तकनीक और जैव-प्रबलित फसल किस्मों के विकास पर विशेष बल दिया गया है। जिससे जटिल कृषि-जलवायु चुनौतियों का समाधान किया जा सके।

विशेष शोध परिषद की बैठक दूसरे दिन शुक्रवार को बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति डॉ.पीएस पाण्डेय ने कहा कि हमारा प्राथमिक लक्ष्य प्रयोगशाला में विकसित नवाचारों को सीधे किसानों के खेत तक पहुंचाना है। ये लक्षित परियोजनाएं जलवायु अनुकूलन, प्राकृतिक खेती और डिजिटल कृषि पर के...