गोरखपुर, फरवरी 26 -- गोरखपुर। एम्स के ऑडिटोरियम में एनएबीएल (राष्ट्रीय परीक्षण एवं अंशांकन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड) प्रत्यायन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता ने प्रयोगशाला सेवाओं में गुणवत्ता उन्नयन एवं मरीजों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस पहल को प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होंने सभी विभागों को एनएबीएल प्रत्यावेदन के लिए सक्रिय रूप से आगे आने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर गुणवत्ता नियंत्रण, दस्तावेजीकरण, आंतरिक एवं बाह्य गुणवत्ता आश्वासन तथा सतत गुणवत्ता सुधार प्रक्रियाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर एनबीएल के सहायक निदेशक डॉ. अभिषेक शर्मा, क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के एसोसिएट मैनेजर पंकज कुमार, बायोकेमिस्ट्री के ...