देवघर, मार्च 10 -- सदर अस्पताल देवघर के सभागार में उपाधीक्षक डॉक्टर सुषमा वर्मा के अध्यक्षता में सोमवार को अनुमंडल अस्पताल मधुपुर में अनुबंध पर कार्यरत प्रयोगशाला प्राविधिक के आकस्मिक निधन पर झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। सदर अस्पताल के कर्मचारियों ने दिवंगत मंजीत कुमार के आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर ईश्वर से प्रार्थना की। मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि मृतक नौ वर्ष से एलटी के पद पर अनुबंध पर अनुमंडल अस्पताल में सेवा दे रहे थे। रविवार सुबह जब देर तक सो कर नहीं उठे तो पत्नी ने उठाया, स्थिति देख चिकित्सक को बुलाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस अवसर पर शोक सभा में डॉक्टर परमजीत कौर, मनोज कुमार मिश्र, संजीव कुमार, अंजन दुबे, संजीव कुमार मिश्र, विश्वनाथ बक्शी, पा...