देवघर, मार्च 9 -- देवघर,प्रतिनिधि। अनुमंडल अस्पताल मधुपुर में अनुबंध पर कार्यरत वरिष्ठ प्रयोगशाला प्राविधिक मंजीत कुमार के आकस्मिक निधन के बाद सदर अस्पताल देवघर के सभागार में शोकसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपाधीक्षक डॉक्टर सुषमा वर्मा ने की। बताया कि मंजीत कुमार पिछले नौ वर्षों से एल टी के पद पर अनुबंध पर अस्पताल में सेवा दे रहे थे। रविवार सुबह जब वह देर तक उठे नहीं तो पत्नी ने उन्हें उठाया। स्थिति गंभीर देख डॉक्टर को बुलाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शोकसभा में उपस्थित सदर अस्पताल के कर्मचारियों ने मृतक मंजीत कुमार की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक और कर्मचारी मौजूद रहे। शोकसभा में डॉ. परमजीत कौर, मनोज कुमार मिश्र, संजीव कुमार, अंजन दुबे...