प्रयोगशाला के सुदृढ़ीकरण व उन्नयन को बैठक
पिथौरागढ़, जून 5 -- बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रयोगशाला के उन्नयन व सुदृढ़ीकरण को बैठक हुई। प्राचार्य प्रो. बीएम पाण्डेय की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। प्राचार्य पाण्डेय ने बताया कि महाविद्यालय में विज्ञान संकाय के विभिन्न विषयों की प्रयोगशाला के सुदृढ़ीकरण के लिए पांच लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत है। इस धनराशि से प्रयोगशाला में आवश्यक उपकरण, शोध व नवाचार को बढ़ावा देने की दृष्टि से उपकरण क्रय किए जाएंगे। बैठक में वनस्पति विज्ञान विभाग से डॉ. जेएन पंत, डॉ. बीना लोहिया, डॉ. अश्वनी कुमार, भौतिक विज्ञान विभाग से डॉ. ललित सिंह, डॉ. लक्ष्मण सिंह देव, डॉ. प्रमेश टम्टा, रसायन विज्ञान विभाग से डॉ. बीएस बिष्ट, डॉ. महेश विश्वकर्मा, जंतु विज्ञान विभाग से डॉ. अमन वर्मा, डॉ. विशाल टम्टा, डॉ. मुकेश लाल, भूगोल विभाग से डॉ. मीनाक्षी गो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.