प्रयास से सफलता की संभावना बढ़ती है, हार के डर से न रुकें
प्रयागराज, सितम्बर 13 -- आईसीएसआई प्रयागराज चैप्टर की ओर से प्रयागराज और बाहरी क्षेत्रों के प्रमुख विद्यालयों के शिक्षकों के लिए इम्पावरिंग एजुकेटर्स विषय पर शिक्षक सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. मीनाक्षी सेहरावत ने संभावना की शक्ति विषय पर जीवन कौशल से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर बात की। डॉ. मीनाक्षी ने कहा कि प्रयास करने पर सफलता और असफलता दोनों की संभावना रहती है, लेकिन प्रयास नहीं करने पर सफलता की संभावना शून्य हो जाती है। उन्होंने शिक्षकों को नए अवसरों के लिए अपनी दिनचर्या से बाहर निकलने, नए लोगों से बातचीत करने और नए दृष्टिकोण अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि असफलता को स्वीकार करना भी सीखना चाहिए, क्योंकि हर प्रयास सफलता नहीं देता, लेकिन लगातार प्रयास ही आगे बढ़ने का रास्ता खोलता है। यह भी पढ़ें- खुशी पाने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.