धनबाद, अप्रैल 25 -- सिन्दरी। बीआईटी सिंदरी के छात्रों द्वारा संचालित सामाजिक संस्था प्रयास इंडिया के वार्षिक महोत्सव रेनबो- 26 के छठवें दिन शुक्रवार को रचनात्मकता और रंगों का अद्भुत संगम देखने को मिला। संस्था विभिन्न केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों ने पॉट पेंटिंग और पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों की कल्पनाशीलता को प्रोत्साहित करना। उन्हें अपनी कला के माध्यम से खुद को अभिव्यक्त करने का अवसर देना था। नन्हें मुन्हें कलाकारों ने साधारण मटकियों और ड्रॉइंग शीट्स को अपनी रंगीन सोच से जीवंत बना दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...